assam-vis-election-results-senior-bjp-leaders-including-chief-minister-lead-in-first-round-trend
assam-vis-election-results-senior-bjp-leaders-including-chief-minister-lead-in-first-round-trend

असम विस चुनाव परिणामः मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता पहले राउंड के रुझान में आगे

गुवाहाटी, 02 मई (हि.स.)। भाजपा प्रत्याशी मंत्री रंजीत दत्त आगे चल रहे हैं। विश्वनाथ निर्वाचन क्षेत्र में पहले दौर के अंत में कांग्रेस प्रत्याशी अंजन बोरा आगे चल रहे हैं। गोलाघाट में भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री अजंता नेउग कांग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रही हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास पाटाचारकुची से आगे चल रहे हैं। वहीं अखिल गोगोई भी शिवसागर सीट से आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार व मंत्री पीयूष हजारिका आगे चल रहे हैं। जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा आगे चल रहे है। छयगांव से कांग्रेस प्रत्याशी रेकिबुद्दीन अहमद भी आगे चल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा गोहपुर से आगे चल रहे हैं। अगप अध्यक्ष अतुल बोरा बोकाखात आगे चले रहे हैं। अंगुरलता डेका से कांग्रेस उम्मीदवार शिवमणि बोरा से आगे चल रही हैं। एजेपी अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई पोस्ट बैलेट में आगे चल रहे हैं। माजुली से मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल व बोंगाईगांव में अगप नेता व मंत्री फणीभूषण चौधरी आगे चल रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in