assam-bjp-will-bring-error-free-nrc-sonowal
assam-bjp-will-bring-error-free-nrc-sonowal

असम : भाजपा त्रुटि रहित एनआरसी लाएगी : सोनोवाल

गुवाहाटी, 23 मार्च (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मंगलवार को एक चुनावी जनसभा में हिस्सा लेने के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर राज्य की जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देकर फिर से सत्ता में जनता लाती है तो एक त्रुटि रहित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में कोई भी "अवैध प्रवासी" न रह पाये। इसका जिक्र आज भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र में भी किया गया है। उन्होंने कहा, “जब हमने पांच साल पहले सत्ता संभाली थी तो हमें सुशासन सुनिश्चित करने और असम को भ्रष्टाचार, चरमपंथियों और अवैध प्रवासियों से मुक्त करने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जबकि इस मामले में कांग्रेस पूरी तरह से विफल साबित रही। सोनोवाल ने बताया कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन में जो नहीं कर पायी, हम पांच साल में करके दिखा दिया है।" भाजपा द्वारा मंगलवार को जारी संकल्प पत्र के बारे में बताते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा, "संकल्प पत्र असम को देश के शीर्ष राज्यों में से एक बनाने के पार्टी के इरादे को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।" उन्होंने कहा, "भाजपा असम में हर व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।" भाजपा नेता ने कहा, “नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) एक केंद्रीय कानून है और इसे लागू किया जाना है। एनआरसी को दुरुस्त किया जाएगा। वर्तमान में जो एनआरसी है वह पूरी तरह से त्रुटियों से भरा है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। हम एक त्रुटि-रहित एनआरसी लाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी अवैध प्रवासी राज्य में न रहे।” कांग्रेस पर हमला करते हुए सोनोवाल ने कहा कि असम में कांग्रेस का 60 साल का शासन उनकी सबसे बड़ी विफलता है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कितनी बार चाय श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाई। “चाय श्रमिकों के लिए दैनिक मजदूरी में कोई समस्या नहीं है। भाजपा ने अपनी छोटी सी अवधि में दैनिक मजदूरी में 80 रुपये की वृद्धि की।” सीएम ने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में जो भी विकास योजनाओं को लागू किया गया था, उससे लोगों को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा, "अपने शासन के दौरान कांग्रेस माजुली में केवल 17 किलोमीटर की सड़क का निर्माण कर पाई थी, लेकिन अब मेरे निर्वाचन क्षेत्र में 350 किलोमीटर की सड़क है।" असम में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर सोनोवाल ने कहा, “इसका उत्तर संसदीय बोर्ड दे सकता है। हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। हमारा लक्ष्य राज्य में भाजपा की सरकार बनाना है। यह हमारी संतुष्टि का उच्चतम स्तर है। सीएम कौन बनेगा यह सवाल नहीं है।” हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/रामानुज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in