back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assam: राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, कणाद पुरकायस्थ को बनाया पार्टी का उम्मीदवार

भाजपा ने राज्‍यसभा चुनाव के लिए पार्टी के असम इकाई के राज्य सचिव कणाद पुरकायस्थ को प्रत्‍याशी बनाया है।

नई दिल्‍ली/ रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए असम से अम्‍मीदवार की घोषणा कर दी है। भाजपा ने राज्‍यसभा चुनाव के लिए पार्टी के असम इकाई के राज्य सचिव कणाद पुरकायस्थ को प्रत्‍याशी बनाया है। पार्टी ने लिस्ट जारी करते हुए कहा कि, कणाद पुरकायस्थ के नाम पर केंद्रीय नेतृत्‍व ने अपनी स्वीकृत प्रदान की है। 

राज्‍य इकाई ने 13 नामों को किया था शॉर्टलिस्ट

इससे पहले भाजपा ने असम इकाई ने 13 सीनियर नेताओं के लिस्ट को अंतिम रूप देकर शीर्ष नेतृत्‍व के पास भेजा था। पार्टी ने इन 13 में से एक नेता के नाम पर स्‍वीकृति दी है। शॉर्टलिस्ट किए गए नामों में वर्तमान राज्य सचिव कणाद पुरकायस्थ का भी नाम शामिल था। 

असम में दो सीटों पर होगा चुनाव

बता दें कि, असम में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव होना है। इनमें से एक सीट बीजेपी और दूसरी सीट भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) लड़ेगी। बहुमत के तौर पर देखें तो बीजेपी और एजीपी के उम्मीदवारों का चुनाव जीतना लगभग तय है। तो वही, प्रदेश में बीजेपी और एजीपी अलायंस में सरकार चला रही है। राज्‍य में उच्‍च सदन में कुल 7 सीटे है जिनमें से छह पर NDA गठबंधन में (भाजपा 4, UPPL 1, AGP 1) के पास है। जबकि एक सीट पर निर्दलीय का कब्‍जा है। 

19 जून को होंगे चुनाव

असम में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 19 जून को होंगे, जिसके नतीजे उसी दिन जारी किए जाएगे। चुनाव अधिसूचना 2 जून को जारी कर दी गई है और 9 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। ध्‍यान रहे कि, यह चुनाव रंजन दास (भाजपा) और बीरेंद्र प्रसाद बैश्य (AGP) के कार्यकाल की समाप्ति के कारण हो रहे हैं। असम में वर्तमान में राज्‍यसभा की सात सीटें हैं, जिनमें से छह पर NDA (भाजपा 4, UPPL 1, AGP 1) का कब्जा है, जबकि एक सीट निर्दलीय के पास है।

Advertisementspot_img

Also Read:

चमकदार शर्ट, चश्मा और माथे पर टीका… जेल से विधानसभा पहुंचे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, राज्यसभा चुनाव में डाला वोट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। इसी बीच मोकामा से विधायक और बाहुबली नेता...
spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵