back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्विटर पर भिड़े अशोक गहलोत के ओएसडी और योगी आदित्यनाथ के सलाहकार

जयपुर, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी के बीच राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित युवक की हत्या के मुद्दे पर ट्विटर पर तीखी बयानबाजी देखने को मिली है। त्रिपाठी ने अशोक गहलोत के बयान का 13 सेकंड का हिस्सा ट्वीट करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ईमानदारी से सच्चाई को स्वीकार करने के लिए आभार आदरणीय अशोक गहलोत जी, सच ही कहा आपने, हर लाश पर महज वोटों की खेती करने वाले राजस्थान क्यूं जाएंगे भला, उनको तो केवल राजनीति करनी है। उनसे संवेदना की उम्मीद करना बेवकूफी ही तो है। शलभ मणि के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने विस्तारित वीडियो (सीएम गहलोत का लगभग 32 सेकंड का बयान) पोस्ट किया और लिखा, माननीय मुख्यमंत्री की पूरी बात ये है.. महाशय आप उसका 13 सेकंड का हिस्सा निकालकर गलत तथ्य पेश कर रहे हैं। आपसे आग्रह है कि कृपया झूठ न फैलाएं। भाजपा कांग्रेस पर हमला करती रही है और पार्टी से सवाल करती रही है कि कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी कभी ऐसे मुद्दों पर राजस्थान क्यों नहीं जाते और इसके बजाय वे उत्तर प्रदेश चले जाते हैं। हाल ही में हनुमानगढ़ जिले में एक दलित व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। भाजपा के सवालों पर पलटवार करते हुए गहलोत ने कहा था, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी उन राज्यों का दौरा करेंगे जहां विपक्षी सरकारें हैं। राजस्थान में अमित शाह और जे. पी. नड्डा जैसे भाजपा नेताओं को आना चाहिए, क्योंकि यहां कांग्रेस की सरकार है। इस बयान के बाद शर्मा और त्रिपाठी के बीच ताजा वाकयुद्ध शुरू हो गया। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

The 50 Premiere में हाई-वोल्टेज ड्रामा, करण पटेल और सिद्धार्थ की गंदी लड़ाई, नया प्रोमों भी हुआ रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 फरवरी से शुरू हुए रियलिटी शो The 50 ने पहले ही एपिसोड में दर्शकों का ध्यान खींच लिया। शो की...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...