back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सनराइज ओवर अयोध्या पर विवाद के बाद खुर्शीद के घर आगजनी-पत्थरबाजी

नई दिल्ली, 15 नवम्बर (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल के घर पर सोमवार को आगजनी, पत्थरबाजी हुई है। वहां मौजूद लोगों के अनुसार उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था और वे साम्प्रदायिक नारे लगा रहे थे। दरअसल सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी आईएसआईएस और बोको हरम जैसे संगठनों से करने के बाद से खुर्शीद हिंदुत्ववादी संगठनों के निशाने पर हैं। दरअसल हिंदूधर्म और हिंदुत्व की व्याख्या राजनीतिक पार्टियां अपने हिसाब से ही करती आई हैं। हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व की तुलना एक कट्टरपंथी आतंकी संगठन से की है। उन्होंने आतंकी संगठन बोको हरम नरसंहार और उसकी क्रूरता को हिंदुत्व से जोड़ा है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हिंदुत्व और हिंदुत्व के बीच अंतर करार दिया है। उन्होंने कहा था, हिंदू धर्म और हिंदुत्व में फर्क है, क्योंकि अगर फर्क नहीं होता तो नाम एक ही होता। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने सोमवार को कहा, हिंदू धर्म और हिंदुत्व में अंतर है। मैं उसके साथ ये जोड़ना चाहता हूं कि वो जो हिंदू धर्म पर भरोसा करते हैं हम सौ फीसदी भारतीय हैं। हम सारे, जो इस देश के बाशिंदे हैं उन्हें भारतीय समझते हैं। लेकिन कुछ लोग हमारे बीच में हैं, जोकि आज के दिन सत्ता में हैं। अस्सी फीसदी भारतीय जो कि हिंदू धर्म को मानते हैं वही असली भारतीय हैं और जो बाकी लोग जो हैं वे गैर-भारतीय हैं। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵