arrest-warrant-issued-against-new-cpim-rajya-sabha-member-rahim
arrest-warrant-issued-against-new-cpim-rajya-sabha-member-rahim

माकपा के नए राज्यसभा सदस्य रहीम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

तिरुवनंतपुरम, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल की राजधानी की एक अदालत ने माकपा के नए राज्यसभा सदस्य ए.ए. रहीम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। रहीम के खिलाफ एक कॉलेज प्रोफेसर द्वारा दायर एक मामले को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है, जिसमें महिला प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि कुछ साल पहले रहीम और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें परेशान किया था और बंधक बना लिया था। तिरुवनंतपुरम के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने रहीम के अदालत में पेश होने में विफल रहने के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। रहीम को इससे पहले पेश होने को कहा गया था, मगर उन्होंने आदेश को दरकिनार कर दिया था। रहीम के साथ, 11 अन्य भी मामले में आरोपी हैं, जो 2017 की एक घटना से संबंधित है, जब उन्होंने अन्य छात्रों के साथ, केरल विश्वविद्यालय यूनियन फेस्टिवल के लिए धन जारी करने के लिए डॉ. विजयलक्ष्मी से संपर्क किया था। तब विजयलक्ष्मी ने कहा था कि वह फंड जारी कर देंगी, लेकिन इससे पहले उन्हें पहले दिए गए फंड के लिए उपयोगिता प्रमाणपत्र देना होगा, लेकिन रहीम और अन्य लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और उन्हें कुछ घंटों के लिए बंधक बना लिया। फिर काफी दबाव के बाद मामला दर्ज किया गया और इस मामले में महिला प्रोफेसर को कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ा। 41 वर्षीय रहीम जब उच्च सदन पहुंचे थे तो यह कई लोगों के लिए एक आश्चर्यजनक परिस्थिति की तरह था। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में शपथ ली थी। टीवी चैनल पर हर समय पार्टी का बचाव करने वाली बहसों में एक लोकप्रिय चेहरा बनने के बाद से पार्टी में उनका कद काफी बढ़ गया था। --आईएएनएस एकेके/एसजीके

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in