back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एलजी के द्वारा एल्डरमैन नियुक्ति मामले में SC ने केजरीवाल को दिया झटका, कहा- सरकार की सलाह मानना जरूरी नहीं

एलजी के द्वारा एल्डरमैन नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ये जरूरी नहीं है कि एलजी सरकार की सलाह मानें।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गर्वनर दिल्ली कैबिनेट की सलाह के बिना एल्डरमैन की नियुक्ति कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट का ये बयान दिल्ली सरकार के लिए एक बड़े झटके से कम नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि 1993 एक्ट में पहले जो बदलाव किया गया था, उसमें एलजी को नॉमिनेशन करने की ताकत दी गई थी। आम आदमी पार्टी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि दिल्ली के उप राज्यपाल स्वतंत्र रूप से दिल्ली नगर निगम में 10 एल्डरमैन को नामित कर सकते हैं।

एलजी के फैसले के खिलाफ दिल्ली सरकार गई थी सुप्रीम कोर्ट

गौरतलब है कि एलजी की ओर से 10 पार्षद मनोनीत किए जाने के फैसले के खिलाफ दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इसे चुनौती दी थी। जिसमें दिल्ली सरकार ने कहा था कि एलजी ने उनसे बिना सलाह मशवरा किए बिना इन्हें मनमाने तरीके से नियुक्ति की है। जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एलजी को निर्वाचित सरकार की सहायता और सलाह के अनुसार काम करने की जरूरत नहीं है। 

क्या कहता है नियम? 

किसी व्यक्ति को एल्डरमैन तभी बनाया जा सकता है जब उसे नगर पालिका से जुड़े काम का अनुभव और ज्ञान हो। एल्डरमैन को जनता के हित से जुड़े नगर निगम के फैसलों में सहायता करने का अधिकार होता है। दिल्ली नगर निगम अधिनियम 1975 के अनुसार उपराज्यपाल 25 साल से ज्यादा उम्र के 10 लोगों को एल्डरमैन के लिए नियुक्त कर सकते हैं। इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि एलजी वीके सक्सेना ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन के पद के लिए मनोनित किया है। जबकि उनके पास इसके लिए अनुभव नहीं है।

दिल्ली में 10 पार्षदों को एलजी कर सकते हैं नियुक्त

गौरतलब है कि दिल्ली में 250 पार्षद हैं। जिनका चयन जनता करती है। इसको लेकर ही दिल्ली में MCD के चुनाव होते हैं। वहीं उप राज्यपाल के पास ये शक्तियां हैं कि वो भी 10 पार्षद नियुक्त कर सकते हैं। दिल्ली सरकार ये चाहती है कि उपराज्यपाल उसकी सलाह पर पार्षदों को मनोनित करें, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी की ये दलील सिरे से नकार दिया है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...