back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्लाइट में कोरोना सम्बन्धी दिशा-निर्देश हर हाल में लागू करेंः दिल्ली हाईकोर्ट

– जस्टिस सी हरिशंकर ने 5 मार्च को कोलकाता से दिल्ली की यात्रा के दौरान फ्लाइट में देखी नियमों में कोताही – उसके बाद उन्होंने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया और नागर विमानन महानिदेशक को दिए यह निर्देश नई दिल्ली, 09 मार्च (हि.स.) । दिल्ली हाईकोर्ट ने नागर विमानन महानिदेशक को निर्देश दिया है कि फ्लाइट में कोरोना से संबंधित दिशानिर्देश हर हाल में लागू किए जाएं। जस्टिस सी हरिशंकर की बेंच ने कहा कि कोरोना के दिशानिर्देशों को लेकर एयरलाइंस के कर्मचारी ढिलाई बरत रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के अलावा जागरूक और कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए। दरअसल जस्टिस सी हरिशंकर 5 मार्च को कोलकाता से दिल्ली की यात्रा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कई यात्रा बिना मास्क के भी बैठे हुए थे। इसके बाद कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि यात्रा के दौरान कई यात्रियों के मास्क मुंह से नीचे थे। कई यात्री मास्क नहीं पहनना चाह रहे थे। कोर्ट ने कहा कि कोरोना के मामले दोबारा बढ़ रहे हैं, ऐसे में किसी भी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। कोर्ट ने कहा कि फ्लाइट में यात्रा कर रहे यात्री एयरकंडीशन में काफी नजदीक बैठे होते हैं। अगर एक भी यात्री कोरोना से संक्रमित होता है तो यह दूसरे यात्रियों में तेजी से फैल सकता है। ऐसी स्थिति में जिम्मेदार नागरिक का भी कर्तव्य होता है कि वो केंद्र और राज्य सरकारों पर उंगली उठाने से पहले खुद पहल करे। अगर देश के नागरिक संवेदनशील नहीं होंगे तो कोई भी सरकार कितना भी सक्रिय हो मदद नहीं कर सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...