back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एंटिलिया मामलाः हिरासत में लिये गए पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा से पहले भी तीन बार हो चुकी है पूछताछ

पूर्व पुलिस अफसर प्रदीप शर्मा 103 एनकाउंटर कर चुके हैं, शिवसेना के टिकट पर लड़ा चुनाव मुंबई, 17 जून (हि. स.)। मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के एंटिलिया बंगले के पास जिलेटिन भरी कार रखने व व्यापारी मनसुख हिरेन मौत मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी(एनआईए) ने गुरुवार को पूर्व पुलिस अधिकारी व शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा को लोनावाला स्थित एक रिसोर्ट से हिरासत में ले लिया है। आज सुबह 6 बजे से एनआईए की टीम दूसरी टीम भारी पुलिस बंदोबस्त के अंधेरी स्थित जे.बी.नगर में भगवान भवन स्थित प्रदीप शर्मा के निवास पर तलाशी कर रही है। सूत्रों के अनुसार एनआईए की एक टीम आज सुबह 6 बजे प्रदीप शर्मा के अंधेरी स्थित निवास पर पहुंची और उनके घर की तलाशी ले रही है। साथ ही एनआईए की दूसरी टीम पुणे स्थित लोनावाला में एक रिसोर्ट में छापा मारकर पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को हिरासत में ले लिया है। उल्लेखनीय है कि मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के एंटिलिया बंगले के पास 25 फरवरी को जिलेटिन भरी कार बरामद की गई थी। इसके बाद व्यापारी मनसुख हिरेन का शव मुंब्रा खाड़ी से बरामद किया गया था। इस मामले में एनआईए ने पिछले सप्ताह संतोष शेलार व आनंद शर्मा को गिरफ्तार किया था, इन दोनों से मिले सबूतों के आधार पर एनआईए ने प्रदीप शर्मा पर शिकंजा कसा है। इससे पहले एंटिलिया बंगले पर जिलेटिन रखे जाने व मनसुख मौत मामले में एनआईए प्रदीप शर्मा से तीन बार पूछताछ कर चुकी है। प्रदीप शर्मा अपने पुलिस कैरियर में 103 एनकाउंटर कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस सेवा से वीआरएस ले लिया था और शिवसेना से जुड़ गए थे। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रदीप शर्मा शिवसेना के टिकट पर नालासोपारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। सूत्रों के अनुसार इस मामले में एनआईए अब तक कुल 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पूर्व सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाझे,पूर्व सहायक पुलिस निरीक्षक रियाज काजी,पूर्व पुलिस निरीक्षक सुनील माने,पूर्व पुलिसकर्मी विनायक शिंदे, क्रिकेट बुकी नरेश गोरे ,संतोष शेलार व आनंद शर्मा शामिल हैं। मामले की गहन छानबीन जारी है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...