back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनिल विज ने X प्रोफाइल से हटाया ‘मंत्री’ शब्‍द, BJP नेता के इस कदम से सियासी गलियारों में अटकलें तेज

हरियाणा BJP के वरिष्‍ठ नेता और सरकार में परिवहन मंत्री अनिल विज ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल से मिनिस्टर शब्द हटा लिया है। उनके इस कदम से हरियाणा की राजनीति में हलचल मच गई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हरियाणा के वरिष्ठ बीजेपी नेता और परिवहन मंत्री अनिल विज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से “मिनिस्टर” शब्द हटा दिया है। बीजेपी के इस सीनियर नेता के इस कदम के बाद राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। इसे उनके राजनीतिक रुख, भविष्य की योजनाओं या आगामी चुनाव रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

इस हलचल के बाद चर्चा है कि अनिल विज का यह कदम आंतरिक राजनीतिक समीकरणों या भविष्य की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस बदलाव पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन अनिल विज के कदम से भारतीय जनता पार्टी में बेचैनी काफी बढ़ गई है। 

अब अनिल विज ने अपने सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल से ‘मिनिस्टर’ शब्द हटा कर उसकी जगह “अनिल विज अंबाला कैंट, हरियाणा, इंडिया” लिख दिया है। अनिल विज के इस बदले रुख को लेकर पार्टी में हलचल तेज हो गई है। सूबे की सियासत में अब इससे उनके सियासी रुख और भविष्य की संभावनाओं को लेकर चर्चा और बढ़ गई है।

X अकाउंट पर दिखाई क्षेत्रीय पहचान 

बताया जा रहा है कि अनिल विज ने अपने एक्स अकाउंट पर यह बदलाव बुधवार देर रात या गुरुवार सुबह किया। पहले उनके प्रोफ़ाइल में मंत्री पद की जानकारी प्रमुख थी, लेकिन अब उन्होंने इसे हटा कर अपनी क्षेत्रीय पहचान यानी अंबाला कैंट, हरियाणा को उजागर किया है।

इस बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएँ मिली-जुली मिल रही हैं। कई लोग इसे अनिल विज के व्यक्तित्व और जनता से जुड़ाव का प्रतीक मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे उनके राजनीतिक संदेश या रणनीति के रूप में देख रहे हैं।

हरियाणा सरकार में कई विभाग संभाले 

दरअसल, अनिल विज लंबे समय से हरियाणा सरकार में महत्वपूर्ण विभागों जैसे गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल चुके हैं। नई सरकार में उन्हें परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले भी वे अपनी पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर दिखा चुके है। अनिल विज को अपनी तीखी प्रतिक्रिया के लिए पहचाना जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...