नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEAP) ने आज, 23 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं (SSC) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कुल 81.14% छात्र पास हुए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.bse.ap.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
सबसे पहले bse.ap.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Manabadi 10th Public Exam Results 2025” लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें। स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। भविष्य के लिए रिजल्ट को सेव और डाउनलोड कर लें। WhatsApp और DigiLocker पर भी उपलब्ध रिजल्ट देखने के लिए अब छात्रों को वेबसाइट के भरोसे रहने की जरूरत नहीं है। आप WhatsApp और DigiLocker के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं। BSEAP का आधिकारिक नंबर 9552300009 अपने मोबाइल में सेव करें, WhatsApp पर “Hi” भेजें। “Education Services” चुनें। फिर “SSC Public Exam Result” विकल्प पर जाएं। अपना रोल नंबर डालें और रिजल्ट की PDF प्राप्त करें।
परीक्षा में 6 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे शामिल
इस साल 17 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच SSC बोर्ड परीक्षा आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 6,14,459 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 4,98,585 छात्र पास हुए हैं। AP SSC परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने जरूरी हैं। ऑनलाइन रिजल्ट केवल एक अस्थायी मार्कशीट है। फाइनल मार्कशीट के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। बोर्ड की ओर से टॉपर्स लिस्ट, जिलावार प्रदर्शन और अन्य आंकड़े भी जारी किए गए हैं। इन्हें बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।





