नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लखनऊ के चिनहट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की शाखा पर कुछ अराजकतत्वों ने पत्थरों से हमला कर दिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की यह शाखा चिनहट में छोहरिया माता मंदिर के पास के मुहल्ले में है। इस पथराव की शिकायत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की इस शाखा का संचालन करने वाले युवराज प्रजापति ने चिनहट कोतवाली में 8-10 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराके की।
जब हमने इसका विरोध किया तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया
चिनहट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की शाखा का संचालन करने वाले युवराज प्रजापति द्वारा पुलिस को दी गयी शिकायत के अनुसार शनिवार शाम 6 बजे के करीब वह लखनऊ के चिनहट में आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, छोहरिया माता मंदिर परिसर में अन्य सदस्यों के साथ भगवा झंडा लगाकर शाखा का संचालन कर रहे थे। तभी उसके मुहल्ले में रहने वाला एक युवक अपने 8-10 दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। युवक और उसके साथी हमें गाली देने लगे, जब हमने इसका विरोध किया तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।
अराजकतत्वों के पथराव के कारण शाखा और मुहल्ले में भगदड़ मच गई थी
अराजकतत्वों के पथराव के कारण शाखा और मुहल्ले में भगदड़ मच गई थी। युवराज प्रजापति ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी युवक और उसके दोस्तों ने पथराव करने के बाद भागते वक्त हमें धमकी दी। युवराज प्रजापति ने पुलिस को जानकारी दी कि इस हमले के बाद स्वयं सेवक और स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है। वहीं एसीपी विभूतिखंड अनिद्य विक्रम सिंह ने मीडिया को जानकारी दी किपुलिस ने एक नामजद समेत 8-10 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
शाखा को चलने नहीं देंगे
युवराज प्रजापति ने अपनी शिकायत में कहा है कि अराजकतत्वों ने उन्हें धमकी दी है कि वे शाखा को चलने नहीं देंगे। युवराज प्रजापति के अनुसार, हमलावरों ने कहा है कि अगर मुहल्ले में शाखा लगायी गयी तो वे फिर से हमला करेंगे। जिसकी वजह से स्वयं सेवक और स्थानीय लोगों में डर का महौल बना हुआ है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





