नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित पोस्टमार्टम हाउस से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल नोएडा में इस पोस्टमार्टम हाउस के एक कर्मचारी का लाशों के बीच एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिसको देखकर किसी का भी सर शर्म से झुक जाएगा। ये घटना ही कुछ इस तरह की है, जहां हमारे देश में सभी शवों को सम्मान दिया जाता है। शवों के अंतिम संस्कार तक उनका पूरा ध्यान रखा जाता है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस का एक कर्मचारी महिला को ऐसी जगह लाकर इस तरह का गलत काम करता है।
जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग तुरंत एक्शन में आया
वहीं सोशल मीडिया में वायरल हुई इस वीडियो की जानकारी नोएडा के जिलाधिकारी तक भी पहंची, जिसके बाद उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग तुरंत एक्शन में आया और नोएडा के सेक्टर-126 में स्थित थाने में इस मामले की FIR दर्ज करवाई। नोएडा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत इस अपराध में शामिल आरोपियों शेर सिंह, परविंदर और निजी एंबुलेंस चालक भानु प्रताप को गिरफ्तार किया। वहीं सीएमओ ने पोस्टमार्टम हाउस में संविदा पर नौकरी करने वाले आरोपी शेर सिंह को नौकरी से निकाल दिया है।
इस जांच के लिए 3 सदस्य कमेटी बनाई है: सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि पोस्टमार्टम हाउस के आरोपी संविदा कर्मचारी की विभागीय जांच शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस जांच के लिए 3 सदस्य कमेटी बनाई है, जिसमे डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आरपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर जैस लाल और फॉरेंसिक मेडिसिन एक्सपर्ट डॉक्टर ऋषभ कुमार शामिल हैं। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने जानकारी दी है कि वायरल वीडियो में शामिल तीनो आरोपियों को कोतवाली 126 पुलिस ने हमारी शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है।





