back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमृत महोत्सव-दांडी यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलादसिंह पटेल सहित पदयात्रियों का जोरदार स्वागत

– अहमदाबाद जिले के बारेजा में भी दांडी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया अहमदाबाद, 13 मार्च (हि.स.)। अहमदाबाद साबरमती आश्रम से शुक्रवार को शुरू हुई दांडी यात्रा असलाली में पहली रात बिताने के बाद शनिवार सुबह असलाली से बारेजा पहुंची। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल, अतिरिक्त आवासीय कलेक्टर हर्षदभाई वोरा, अहमदाबाद के जिला विकास अधिकारी अरुण महेश बाबू और दसाकारोई प्रांत अधिकारी कोमलबेन पटेल पदयात्रियों में शामिल हुए। दांडी यात्रा के बारेजा पहुंचने से पहले रास्ते में जेतलपुर में वहां के सरपंच दरबार कनकबा और स्वामीनारायण मंदिर के महंतों ने पद यात्रियों का भव्य स्वागत किया। पदयात्रियों ने स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन भी किए। बारेजा नगर पालिका के अध्यक्ष भरतभाई पटेल ने पदयात्रियों का जेतलपुर से बारेजा तक स्वागत किया। गांधीजी की वेशभूषा में ग्रामीण और प्राथमिक विद्यालय के बच्चे भी उपस्थित थे। साबरमती आश्रम से यात्रा में शामिल होने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा, “आज यात्रा का दूसरा दिन है और दोपहर का यह पहला पड़ाव है। मैं गुजरात के 51 पदयात्रियों और 15 अन्य राज्यों के 30 पदयात्रियों की सुखद यात्रा के लिए कामना करता हूं।" उन्होंने पदयात्रियों के लिए की गई व्यवस्था हेतु राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। हिदुस्थान समाचार/हर्ष/पारस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵