back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यमुना में फिर बढ़ा अमोनिया का स्तर, दिल्ली में जलापूर्ति प्रभावित होगी

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने शनिवार को कहा कि यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। यमुना में अमोनिया के स्तर में वृद्धि ने तीन मुख्य जल उपचार संयंत्रों – वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला में जल उत्पादन को काफी हद तक प्रभावित किया है। डीजेबी ने एक बयान में कहा, रविवार सुबह और शाम को राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। अमोनिया प्रदूषण में वृद्धि और यमुना नदी में काफी मात्रा में पनपे शैवाल ने संकट पैदा कर दिया है। सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों, कमला नगर, शक्ति नगर और एनडीएमसी क्षेत्रों में पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अन्य क्षेत्रों में पुराना और नया राजिंदर नगर, पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी और आसपास के क्षेत्र, रामलीला मैदान, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी और आसपास के इलाके, छावनी इलाकों के हिस्से और दक्षिणी दिल्ली में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵