back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झूठ का पुलिंदा है अमित शाह का भाषण : टीआरएस

हैदराबाद, 15 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हैदराबाद के पास एक जनसभा को संबोधित किया था। इस भाषण को तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने झूठ का पुलिंदा बताया है। वित्त मंत्री हरीश राव, पंचायत राज मंत्री ई. दयाकर राव, मंत्री टी. श्रीनिवास यादव और सड़क एवं भवन मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी ने रविवार को कहा कि अमित शाह ने शनिवार को तुक्कुगुडा में जनसभा में झूठ बोला है। अमित शाह के दावों का विरोध करते हुए हरीश राव ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने अपने झूठ से तेलंगाना के लोगों को गुमराह करने की कोशिश की। वित्त मंत्री ने बीजेपी को झूठों की पार्टी करार दिया। हरीश राव ने कहा कि अमित शाह यह साबित करके दिखाए कि केंद्र सरकार ने तेलंगाना के मिशन भागीरथ में राज्य की आर्थिक मदद की थी। आपको बता दें कि मिशन भागीरथ का उद्देश्य हर घर को पीने का पानी उपलब्ध कराना है। दयाकर राव ने कहा कि सैनिक स्कूल, रेल कोच फैक्ट्री और मेडिकल कॉलेजों पर जो भी केंद्रीय गृह मंत्री के कहा है, वह सब झूठ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले आठ वर्षों में तेलंगाना के लिए कुछ नहीं किया है। वह अभी तक राज्य से किए गए सभी वादों से भी मुकरती आई है। उन्होंने वारंगल में संवाददाताओं से कहा कि तेलंगाना के लोग भाजपा नेताओं के झूठ पर विश्वास नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि टीआरएस ने न केवल अपने 99 प्रतिशत चुनावी वादों को पूरा किया, बल्कि लोगों के कल्याण के लिए ऐसी योजनाएं भी शुरू की है, जिनका जिक्र चुनावी घोषणा पत्र में नहीं था। उन्होंने कहा, मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने एक भी चुनावी वादा पूरा किया है। टीआरएस नेता ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के लिए मोदी सरकार की आलोचना की। आपको बता दें कि अमित शाह ने शनिवार रात तुक्कुगुड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया था। शाह के दौरे को लेकर टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य मंत्री के.टी. रामा राव ने ट्वीट में लिखा था, राजनीतिक पर्यटन का दौर जारी है, आज एक और टूरिस्ट आया, खाया, पिया, चल दिया। 8 साल में कुछ नहीं दिया तेलंगाना को, आज भी वही सिलसिला वही जुमलाबाजी और धोखेबाजी। पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी से बी-बकवास, जे-जुमला, पी-पार्टी कर देना चाहिए। –आईएएनएस पीके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...