back to top
31.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकसभा में जोरदार हंगामे के बीच विपक्ष पर पीएम मोदी ने किया तंज, कहा- हमने कल सदन में बचकाना हरकत देखी है

PM Modi Lok Sabha Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दें रहें है। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान विपक्षी सांसद सदन में जोरदार हंगामा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दें रहें है। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान विपक्षी सांसद सदन में जोरदार हंगामा कर रहें हैं। विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच पीएम मोदी अपना संबोधन दें रहें हैं। लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी अपनी 10 सालो की सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड सदन के सामने रख रहें है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ने संसद की गरिमा को बढ़ाया है। राष्ट्रपति ने हमारा मार्गदर्शन किया। हमने विकसित संकल्प भारत को दोहराया हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष द्वारा लगातार झूठ बोलने के बावजूद वो चुनाव में हार गए। 

पीएम मोदी जमकर विपक्ष पर साधा निशाना

धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए पीएम मोदी जमकर विपक्ष पर निशाना साधते दिखे हैं। पीएम मोदी कहा कि वो कुछ लोगों के दर्द को समझ सकते हैं। जनता ने हमारी सरकार को आशीर्वाद इसलिए भी दिया क्योंकि हमारी सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति बनी रहें। हमारा एक मात्र लक्ष्य नेशन फर्स्ट है। हमने जनसेवा को ही ईश्वर सेवा को मंत्र बनाकर काम किया हैं। आज विश्व में भारत का गौरव गान हो रहा है। भारत की साख दुनिया में बढ़ी है। पूरी दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदल गई हैं। हमारी हर नीति, हर निर्णय, हर कार्य का एक ही तराजू रहा है- भारत प्रथम। 

पीएम मोदी ने किया धारा 370 का जिक्र

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि मैने कई सांसदों को सदन में देखा की वो भारत का संविधान हाथ में लेकर शपथ ले रहें थे। इस दौरान उनको जम्मू-कश्मीर भी याद रखना चाहिए। धारा 370 का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां संविधान सिर पर रखकर नाचने वाले लोग इसे जम्मू-कश्मीर में लागू करने का साहस नहीं दिखा सके थे। आज वहां पर 370 की दीवार गिरी और पत्थरबाजी बंद हो गई। वहां पर लोग भारत के संविधान में भरोसा करते हुए बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। 

पीएम मोदी ने किया लखपति दीदी, नल से जल, सेमी कंडक्टर का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता ने हमारी नीतियों को देखा है। अब भारत के एक-एक नागरिक को पता है कि अपनी सुरक्षा के लिए भारत कुछ भी कर सकता है। पिछले 10 साल में हमने जो स्पीड पकड़ी है, अब मुकाबला उसे और अधिक स्पीड में ले जाने का है। हम हर क्षेत्र को नेक्स्ट लेवल तक ले जाएंगे। 10 साल में भारत की इकोनॉमी को पांच नंबर ले गए हैं। अब जिस गति से हम आगे निकले हैं, उस आघार पर हम जल्द नंबर तीन पहुंच जाएंगे। इसके साथ पीएम मोदी ने लखपति दीदी, नल से जल, सेमी कंडक्टर का जिक्र किया।  

2014 के बाद का हिंदुस्तान घर में घुसकर मारता है- पीएम मोदी

साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के पहले का भी एक वक्त था जब आतंकी आकर के जब जहां चाहें, हमला कर सकते थे। इस हमलों में निर्दोष लोग मारे जाते थे, कोने-कोने को टारगेट किया जाता था और सरकारें मुंह तक खोलने को तैयार नहीं होती थीं। 2014 के बाद का हिंदुस्तान घर में घुसकर मारता है, सर्जिकल स्ट्राइक, एयरस्ट्राइक करता है और आतंक के आकाओं को भी सबक सिखाने का सामर्थ्य दिखा दिया है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...