back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिन्दुओं पर हमलों के बीच भारत के विदेश सचिव 9 दिसंबर को बांग्लादेश दौरे पर जाएंगे

हिंदुओं पर लक्षित हमलों और मंदिरों में तोड़फोड़ के बीच भारत के विदेश सचिव बांग्लादेश का दौरा करेंगे। भारत ने घोषणा की है कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री 9 दिसंबर को बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचेंगे।

नई दिल्ली / रफ्तार डेस्‍क। हिंदुओं पर हमलों और मंदिरों में तोड़फोड़ के बीच भारत के विदेश सचिव बांग्लादेश का दौरा करेंगे। भारत ने घोषणा की है कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री 9 दिसंबर को बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचेंगे। भारतीय विदेश सचिव की यह यात्रा पड़ोसी देश में हिंदुओं के साथ ही अन्य अल्पसंख्यकों समुदायों पर हो रहे लगातार हमलों के बीच बांग्लादेश के विदेश सचिव के साथ बैठक करेंगे। 

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विदेश सचिव मिस्री बांग्लादेश के दौरे पर विदेश कार्यालय परामर्श के ढांचे के तहत एक बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे हैं। उनका यह दौरा बांग्लादेश पक्ष के साथ हमारी बातचीत का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विदेश सचिव 9 दिसंबर को बांग्लादेश के दौरा पर रवाना होंगे।

बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए कानूनी आंदोलन करने वाले इस्कॉन के स्वामी चिन्मय कृष्णदास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि भारत इस मामले में बांग्लादेश से निष्पक्ष, न्यायसंगत और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया की उम्मीद करता है। उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे पर पहले भी बात की है। हम अपनी उम्मीद दोहराना चाहेंगे कि बांग्लादेश में जो कानूनी प्रक्रियाएं चल रही हैं उनको न्यायसंगत, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निष्पादित किया जाएगा जिससे कि संबंधित व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों का पूरा सम्मान सुनिश्चित हो सके। 

दरअसल, शेख हसीना के तख्तापलट के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार सत्ता में आई लेकिन इसके बाद से ही भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में तनाव आ गया। तख्तापलट के समय से ही बांग्लादेश में अस्पसंख्यकों, खासकर हिन्दुओं पर हमले हो रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय सहित अल्पसंख्यकों पर हमलों की बाढ़ सी आ गई है। इसको लेकर भारत शुरू से ही चिंता व्यक्त करता रहा है। भारत ने पिछले सप्ताह ही कहा था कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए क्योंकि उसने चरमपंथी बयानबाजी और हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी। भारत ने यह भी उम्मीद जताई थी कि देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार दास से संबंधित मामले को न्यायपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से निपटाया जाएगा। बता दें कि इस्कान के स्वामी चिन्मय कृष्णदास ब्रह्मचारी को देशद्रोह के एक मामले में ढाका के हजरत शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...