नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर जल्द उपचुनाव होना है। इससे पहले ही समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है कि वहां बीजेपी की ओर से वोट काटने की साजिश की जा रही है। उन्होंने एसआईआर मतदाता सूची शुद्धिकरण प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए।
“हर विधानसभा में 20 हजार वोट काटने के आदेश’
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, घोसी उपचुनाव से पहले 20000 वोट हटाए जा रहे हैं मऊ और सदर विधानसभा में हजारों वोट पहले ही कटे कई गांवों में अब तक BLO का कोई पता नहीं उन्होंने कहा, “बीजेपी ने उपचुनाव जीतने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।
“SIR बहाना है, लोकतंत्र खत्म करने की तैयारी”
अखिलेश ने BJP और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए संविधान को कमजोर करने की कोशिश वोट डालने का अधिकार छीना जा रहा मतदाताओं का डिजिटल डेटा इकट्ठा किया जा रहा उनके मुताबिक सरकारी रिकॉर्ड कहता है फॉर्म बांटे जा चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हुआ। आरक्षण और पहचान छीनने की साजिश अखिलेश यादव ने कहा, SIR के नाम पर आरक्षण पर वार किया जा रहा।
मतदाताओं पर दबाव बन रहा
कंपनियों की मदद से डेटा जुटाया जा रहा अखिलेश बोले,“बीजेपी संसाधन वाली पार्टी है, ये बूथ-बूथ की डिज़िटल जानकारी निकाल रहे हैं। चुनाव आयोग पर तीखा हमला अखिलेश ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी उंगली उठाई चुनाव आयोग के हाथ खून से सने हैं। बंगाल चुनाव का उदाहरण दिया कहा कि सफाई कर्मचारियों को भी SIR में लगाया जा रहा CCTV से वोट का पता लगाया जा रहा इसलिए CCTV नहीं दी जाती उन्होंने आरोप लगाया उपचुनाव में भी वही हुआ जो बीजेपी चाहती थी। SIR पर बढ़ती सियासी टकराहट विपक्ष कह रहा मतदाता सूची में गड़बड़ी लोकतंत्र पर हमला वहीं सरकार का तर्क फर्जी मतदाताओं को हटाने की प्रक्रिया घोसी उपचुनाव नजदीक है, इसलिए यह विवाद अब एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन चुका है।





