back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत आने वाले यात्रियों के लिए राहत, इन छह देशों से आने वालों को नहीं देनी होगी कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट

केंद्र ने चीन सहित छह देशों के लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट को सुविधा पोर्टल पर अपलोड करने के नियम को हटा दिया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने चीन सहित छह देशों के लिए कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट को सुविधा पोर्टल पर अपलोड करने के नियम को हटा दिया है। हालांकि एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 2 प्रतिशत रैंडम टेस्टिंग जारी रहेगी।

13 फरवरी से नेगेटिव रिपोर्ट अपलोड करने की आवश्यकता नहीं

इस संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 9 फरवरी को नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल को चिट्ठी लिख कर इस नियम को संशोधित करने को कहा है। एयर सुविधा पोर्टल पर 13 फरवरी से चीन, सिंगापुर, हॉगकॉग, कोरिया, थाईलैंड और जापान से आने वाले यात्रियों को कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए दो प्रतिशत रैंडम जांच की व्यवस्था जारी रखी जाएगी।

कोरोना मामलों में गिरावट को देखते हुए फैसला

 स्वास्थ्य सचिव द्वारा लिखे पत्र में कहा गया है कि पिछले चार हफ्तों में इन देशों में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई है। इसके साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोना के मामलों में 89 प्रतिशत की कमी की पुष्टि की है। राजेश भूषण ने पत्र में कहा है कि भारत में भी नए मामलों की संख्या 100 से कम हो गई है। इसलिए इन छह देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एयर सुविधा पोर्टल पर स्वघोषित फार्म भरे जाने और कोरोना निगेटिव प्रमाणपत्र को अपलोड करने की अनिवार्यता को हटा दिया जाना चाहिए। सचिव ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय कोरोना के मद्देनजर समय समय पर दिशा-निर्देशों में परिस्थिति के अनुरूप बदलाव करता है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए 13 फरवरी से इस नियम को संशोधित किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सारे पाकिस्तानी जा रहे हैं वापस, ये 6 पाकिस्तानी नहीं लौटेंगे, SC ने आदेश देकर की मनाही, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उसने खुद को और अपने परिवार के सदस्यों को...
spot_img

Latest Stories

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...