back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाराणसी में कोविड सुरक्षा पर जल्द ही आकाशवाणी (लीड)

चेन्नई, 18 मई (आईएएनएस)। जल्द ही पवित्र शहर वाराणसी के नागरिकों को कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए अब आसमान से एक आवाज सुनाई देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा क्षेत्र, वाराणसी शहर चेन्नई स्थित स्टार्ट-अप गरुड़ एयरोस्पेस के ड्रोन द्वारा कोविड की दवाओं को मुहैया कराएगा और ड्रोन के जरिये कोविड सुरक्षा घोषणाएं की जाएंगी। वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ड्रोन का उपयोग करके दवाओं के टेस्ट के आधार पर वितरण करने के लिए एक कार्य आदेश जारी किया है क्योंकि देश भर में कोविड की दूसरी लहर फैल रही है। शहर स्थित गरुड़ एयरोस्पेस के प्रबंध निदेशक अग्निश्वर जयप्रकाश ने आईएएनएस को बताया, कोविड-19 सुरक्षा सावधानियों से संबंधित घोषणाएं करने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। वाराणसी स्मार्ट सिटी द्वारा जारी कार्य आदेश के अनुसार, टेस्ट पांच दिनों के लिए होगा और यह गरुड़ एयरोस्पेस को ड्रोन का उपयोग करके स्वच्छ अभियान चलाने के लिए भी कह सकता है। जयप्रकाश के अनुसार, कुछ साल पहले तमिलनाडु वन विभाग को कुछ ड्रोन की आपूर्ति की गई थी जो हाथियों को गांवों में प्रवेश करने से रोकने के लिए बाघ/शेर की दहाड़ती आवाजें निकालेंगे। उन्होंने कहा कि घोषणा को लोग सुन सकते हैं और ड्रोन के शोर से परेशन नहीं होंगे। हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रॉकेट लॉन्च टाउन श्रीहरिकोटा में स्थित अपने स्टाफ क्वार्टर में ड्रोन आधारित दवाओं, सब्जियों और कीटाणुनाशकों के छिड़काव का टेस्ट किया है। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी में कांग्रेस की सियासी हलचल, 17 रैलियों से सपा पर दबाव बना रही है कांग्रेस?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की सियासत में कांग्रेस फिर सक्रिय हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में छह सीटों की जीत ने...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...