back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वायु सेना ने आईआईटी-मद्रास से मिलाया हाथ

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय वायु सेना और आईआईटी-मद्रास ने वायु सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बुधवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ज्ञापन पर वायु सेना की ओर से मुख्यालय रखरखाव कमांड के इंजीनियरिंग ऑफिसर (सिस्टम) एयर कमोडोर एस बहुजा और आईआईटी मद्रास की ओर से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एचएसएन मूर्ति ने हस्ताक्षर किए। आईएएफ, आईआईटी-मद्रास के बीच संयुक्त साझेदारी का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आईएएफ के स्वदेशीकरण के प्रयासों में तेजी लाना है। समझौता ज्ञापन के दायरे में, भारतीय वायुसेना ने प्रौद्योगिकी विकास और विभिन्न हथियार प्रणालियों के निर्वाह के लिए स्वदेशी समाधान खोजने से जुड़े प्रमुख फोकस क्षेत्रों की पहचान की है। आईईटी मद्रास के साथ हुए इस समझौते से भारतीय वायु सेना को आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए व्यावहारिक अध्ययन और प्रोटोटाइप विकास के लिए अनुसंधान में मदद मिलेगी। भारतीय वायु सेना के साथ साझेदारी में आईईटी मद्रास वायु सेना की रखरखाव कमान के बेस रिपेयर डिपो की क्षमता बढ़ाने और सेल्फ रिलायंस हासिल करने की दिशा में स्वदेशीकरण के प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान देगा। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...