back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आंदोलनरत किसान 26 मई के बाद लेगें बड़ा फैसला : टिकैत

नई दिल्ली, 08 मई (हि. स. )।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसान 26 मई के बाद कोई बड़ा फैसला लेंगे। टिकैत ने दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसान आंदोलन को छह महीने पूरे होने वाले हैं लेकिन केन्द्र सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानूनों को सरकार वापस नहीं लेगी किसान आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों ने यहां सर्दी देखी अभी गर्मी में तप रहे हैं बरसात देखेंग और फिर सर्दी के लिये भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को लेकर आम जनता सहित किसानों में गुस्सा है। इसका असर बंगाल चुनाव में भी दिखा अगर केन्द्र सरकार किसानों से बातचीत कर समाधान नहीं निकालेगी तो भाजपा को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पराजय का सामना करना पड़ेगा। हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक सरकार का फैसला! रमजान में उर्दू स्कूलों का समय बदलेगा, आदेश किया जारी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक सरकार ने रमजान के महीने के दौरान राज्य के उर्दू माध्यम स्कूलों के समय में बदलाव करने...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...