back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ में विधायक निधि के बाद बढ़ा नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों का मानदेय

रायपुर, 31 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में जनप्रतिधियों को आर्थिक ताकत देने का दौर जारी है, पहले विधायकों की निधि में इजाफा किया गया ताकि वे जनहित के और ज्यादा काम कर सकें। तो अब नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों के मानदेय को दो गुना कर दिया गया है। इसके साथ ही विकास राशि को भी मंजूर किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को एक अहम निर्णय लेते हुए महापौर, सभापति व नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों के मानदेय को दोगना करने की घोषणा की। सरकार के इस निर्णय से नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों में खुशी की लहर है साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि जनप्रतिनिधियों में नए उत्साह का संचार होगा और वे पूरे उत्साह के साथ विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। इससे पहले राज्य सरकार ने विधायक निधि को दो गुना करने का फैसला लिया था। जिससे विधायकों के निधि दो करोड़ से बढ़कर चार करोड़ हो गई है। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵