back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दोस्त की मौत के बाद युवकों ने अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण दान किए

लखनऊ, 29 जून (आईएएनएस)। कोविड के कारण अपने दोस्त को खोने वाले युवकों के एक समूह ने अपने पैसे जोड़कर मृतक के घर के नजदीकी सरकारी अस्पताल गुडंबा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को तीन बिस्तर और एक व्हीलचेयर दान में दी। अमेरिका की एक कंपनी में डेटा एनालिस्ट अवध दीक्षित का 30 साल की कम उम्र में निधन हो गया क्योंकि उन्हें समय पर अस्पताल का बिस्तर नहीं मिला। वह अपने परिवार को देखने के लिए हाल ही में कोरोना कर्फ्यू के दौरान लखनऊ आए थे, लेकिन कोविड से संक्रमित हो गए थे। उनकी असामयिक मृत्यु के दर्द ने उनके दोस्तों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया। उनके एक फोटोग्राफर दोस्त अंशुल मेहरोत्रा ने कहा, अवध की हालत बिगड़ती जा रही थी और उसे अस्पताल में बिस्तर नहीं मिला। जब तक उसे इंदिरानगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी और 24 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। दीक्षित 10 दिनों से बीमार थे। उसके दोस्तों ने उसे दवाई भेजी लेकिन उसे बचा नहीं सके। मेहरोत्रा ने कहा, अवध मेरा सबसे करीबी दोस्त था। हम भाइयों की तरह थे, बचपन से ही हर एक याद को साझा करते थे। हमारी ओर से यह छोटा सा दान हमारे दोस्त को उसके अंतिम दिनों में न देख पाने के दर्द को कम कर सकता है। एक अन्य मित्र आदित्य आनंद ने कहा, हमारा दान बहुत बड़ा नहीं है लेकिन हमारी तरह, हर कोई हमारी स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के लिए छोटे छोटे कदम उठा सकता है। तीसरी लहर से पहले, लोगों को हमारे स्वास्थ्य ढांचे का समर्थन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

किरण राव ने अपेंडिक्स सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा- अब ठीक हो रही हूं…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्ममेकर किरण राव ने अपेंडिक्स निकालने की सर्जरी के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में फैंस को जानकारी...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...