नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज 18वीं लोकसभा के दुसरे सत्र की शुरुआत हुई। पहले दिन सदन में 280 सांसदों को शपथ दिलाई गई थी। आज फिर बचे हुए 264 सांसदों ने लोकसभा के सदस्य के पद की शपथ ली। इस दौरान AIMIM पार्टी के प्रमुख और हैदराबाद लोकसभा सीट से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के शपथ पर विवाद हो गया है। दराअसल, असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में सांसद पद की शपथ लेने के बाद फिलिस्तीन के समर्थन में जय फिलिस्तीन का नारा लगाया।
क्या कहा ओवैसी ने?
आपको बता दें कि आज लोकसभा के लिए निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण चल रहा है। सदन के प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब एक एक कर सभी सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिला रहे थे। इस दौरान ओवैसी ने सदन की सदस्यता की शपथ ली। शपथ लेने के बाद ओवैसी ने नारा लगाया- जय भीम, जय तेलंगाना, जय फलिस्तीन और अल्लाह-ओ-अकबर। इस पर भाजपा के कई सदस्यों ने आपत्ति जाहिर की। भजपा के सदस्यों ने ओवैसी के जय फलिस्तीन के नारे पर विरोध दर्ज करवाया। इस पर प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि अगर ओवैसी ने कोई आपत्तिजनक बात कही है उसे कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा।
फिलीस्तीन बोलना संविधान के खिलाफ नहीं – ओवैसी
विवाद के बाद इस पर ओवैसी ने सफाई दी और कहा कि फिलीस्तीन बोलना संविधान के खिलाफ नहीं है। भाजपा सांसद जी किशन रेड्डी का काम ही विरोध करना है। हालांकि प्रोटेम स्पीकर ने इस शब्द पर विवाद बढ़ता देख इसको संसद की कार्यवाही से हटा दिया है। इसके बाद ही सदस्य शांत हो गए। बता दें कि ओवैसी ने संसद सदस्य के तौर पर शपथ उर्दू में ली।
लगातार पांचवीं बार हैदराबाद लोकसभा सीट से सांसद बने है ओवैसी
गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी AIMIM पार्टी के प्रमुख है। ओवैसी इस बार लोकसभा चुनाव में हैदराबाद लोकसभा सीट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की है। ओवैसी को कुल 6,61,981 वोट मिले थे। उनके खिलाफ इस बार भाजपा ने माधवी लता को हैदराबाद लोकसभा सीट से टिकट दिया था। माधवी लता को ओवैसी के खिलाफ लड़ते हुए 3,38087 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





