back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिंदे के बाद अब फडणवीस ने दिखाए तेवर, एकनाथ शिंदे के फैसले को पलटा, शिवसेना-BJP मे तकरार तय?

महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी उठापटक देखने को मिल रही है। कभी एकनाथ शिंदे नाराज हो रहे हैं तो कभी फडणवीस तेवर दिखा रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति पिछले कई सालों से दिलचस्प चल रही है। ऐसा ही कुछ आज भी देखने को मिल रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि एकनाथ शिंदे मंत्रालय के बंटवारे के बाद से ही सरकार से नाराज चल रहे हैं। कई ऐसे मौके आए जब उन्होंने सरकार के विपरीत अपना रुख दिखाया। हाल ही में वह इस बात को कहकर भी चर्चा में आ गए थे कि मुझे हल्के में न लिया जाए, जिन्होंने मुझे हल्के में लिया था मैने घोड़ा पलट दिया। संभवत: यह इशारा सरकार की तरफ ही था। अब देवेद्र फडणवीस ने भी अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। 

एकनाथ शिंदे के फैसले को पलटा

शिंदे सरकार के दौरान स्वास्थ्य विभाग के 3,200 करोड़ रुपये के काम को देवेंद्र फडणवीस ने स्थगित कर दिया है। तानाजी सावंत पर बिना किसी कार्य अनुभव के कंपनी को मैकेनिकल सफाई का ठेका देने का आरोप लगा है। दरअसल, स्वास्थय विभाग के अधीन आने वाले सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थय केंद्रों की सफाई के लिए कर्मियों की आउटसोर्सिंग की जा रही थी। 30 अगस्त 2024 को इसके लिए पुणे की एक प्राइवेट कंपनी को सालाना 638 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया था। 3 साल के लिए कंपनी के साथ करार किया गया था जिसके लिए 3190 करोड़ रुपये की रकम तय हुई थी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद चलता आ रहा है। 

इस मामले में भी फडणवीस और शिंदे का अलग अलग रुख

सीएम फडणवीस के सामने मंत्रियों के OSD और निजी सचिव के लिए 125 लोगों के नाम आए थे। इनमें से उन्होंने केवल 109 नामों को ही मंजूरी दी थी। 16 नाम ऐसे थे जिन्हें सीएम ने यह कहकर ठुकरा दिया था कि वह किसी दलाल को यह जिम्मेदारी नहीं सौंपेंगे। इनमें से कुछ नाम ऐसे थे जो एकनाथ शिंदे की ओर से भेजा गया था। जब इन नामों को मंजूरी नहीं मिली तो शिंदे ने नाराजगी जताई। 

Advertisementspot_img

Also Read:

एकनाथ शिंदे से राज ठाकरे की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- मैं कल CM से मिल सकता हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर उठे राजनीतिक कयासों पर साफ प्रतिक्रिया दी है।...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...