back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निजामुद्दीन दरगाह के बाद अब अजमेर रवाना होंगे किरेन रिजीजू, PM मोदी की भेजी हुई चादर अजमेर शरीफ में चढ़ाएंगे

इस साल 11वीं बार पीएम मोदी अजमेर शरीफ दरगाह में चादर चढ़ा रहे है। उनकी भेजी हुई चादर को लेकर आज केंद्रीय मंत्री रिजिजू निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे थे। इसके बाद वह अब अजमेर रवाना होंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । प्रधानमंत्री मोदी हर साल खास मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह में चादर भेंट करते है, इस साल भी पीएम की तरफ से चादर चढ़ाई जाएगी। आज पीएम मोदी के द्वारा भेजीं गई चादर को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रिजीजू निजामुउद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे थे। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी भी दिल्ली की निजामुद्दीन औलिया दरगाह पहुंचे थे। पीएम की ओर से भेंट की गई इस चादर को निजामुद्दीन औलिया दरगाह में ले जाने के बाद अजमेर दरगाह भेजा जाएगा। 

मंत्री किरेन रिजीजू ने एक्‍स पर लिखा-


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने अपने एक्स पर इस मामले की जानकारी साझा की है। पोस्ट कर लिखा, “पीएम मोदी के द्वारा ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर उनकी ओर से चढ़ाई जाने वाली चादर भेंट की है। यह सद्धाव भारत की समृद्ध आध्यात्मिक दर्शन और भाव और करुणा के स्थायी संदेश के प्रति उनके गहरे सम्मान को दर्शाता है।”

दरगाह खादिम ने किया स्वागत


अजमेर दरगाह के खादिम और चिश्ती ट्रस्‍ट के चेयरमैन हाजी सलमान चिश्ती ने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से भेजी चादर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री की तरफ से जो चादर भेजी गई है, वो देश के 140 करोड़ देशवासियों को एक तोहफा है, मोहब्बत का… अमन का… एकता का।


हिंदू सेना ने जताया था विरोध


जब यह खबर सामने आई कि पीएम मोदी ने हर साल की तरह इस साल भी उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढाने के लिए भेजी है वैसे ही हिंदू सेना की ओर से इस बात पर आपत्ति जताई गई। उनकी ओर से कहा गया कि जब तक यह मामला कोर्ट में है तब तक प्रधानमंत्री के नाते उनके चादर नहीं चढ़ानी चाहिए। हालांकि उनकी ओर से यह बात भी कही गई कि अगर पीएम मोदी व्यक्तिगत रूप से यह चादर भेजना चाहते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कांग्रेस से दूरी बना रहे शशि थरूर? अहम बैठकों से नदारद, PM मोदी की तारीफ ने बढ़ाए सियासी सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के हालिया राजनीतिक रुख ने पार्टी के अंदर हलचल पैदा कर दी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...