नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । उत्तरप्रदेश के बरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर कविता सुनाने वाले शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार पर FIR दर्ज होने के बाद अब राजनीति शुरु हो गई है। विपक्षी दल जहां इस मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर हमलावर है। वहीं, शिक्षक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कविता को लेकर माफी मांगी है।
शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक को यह कहते हुए सुना सकता है, कि उनका किसी की भावना को आहत करने का उद्देश्य नहीं था और न ही वो सरकार या धर्म के विरोध कर रहे थे। मामले में शिक्षक रजनीश वायरल वीडियो में अपनी कविता को लेकर माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं।
FIR दर्ज होने के बाद मांगी माफी
उन्होंने कहा, “मैं सरकार का समर्थक हूं और भविष्य में उनसे इस तरह की गलती नहीं होगी। अगर मेरी कविता से किसी की भावना आहत हुई है तो मैं माफी मांगता हूं। मेरा उद्देश्य केवल बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करना था।” रजनीश गंगवार की माफी ऐसे समय में आई हैं जब उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
अलग-अलग लोगों का आया रिएक्शन
टीचर का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई है। कुछ लोगों का कहना है कि शिक्षक ने अपनी गलती का एहसास होने पर माफी मांगी है, जबकि कई लोगों का कहना है कि शिक्षक ने दबाव में आकर माफी मांगी है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी हुई है कि, प्रशासन के द्वारा रजनीश गंगवार के खिलाफ दर्ज मामले में क्या कुछ आगे की कार्रवाई करता है।
बता दें कि, यूपी के बरेली के बहेड़ी स्थित MGM इंटर कॉलेज के शिक्षक रजनीश गंगवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो कॉलेज की एक असेंबली में कांवड़ यात्रा को लेकर कविता का पाठ करते नजर आ रहे हैं। इस कविता में वो कहते हैं कि ‘तुम कांवड़ लेने मत जाना, तुम ज्ञान का दीप जलाना’।
हिन्दू संगठनों ने जताई आपत्ति
शिक्षक की इस कविता पर हिन्दू संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई और कहा कि एक तरफ सरकार कांवड़ियों के लिए व्यवस्था कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ स्कूल टीचर ऐसी कविता के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता





