back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मजबूत संबंध चाहता है अफगानिस्तान : सिराजुद्दीन हक्कानी

काबुल, 18 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार के आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने कहा कि काबुल अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ अच्छे संबंध चाहता है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार हक्कानी ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान यह बयान दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अभी भी अमेरिका को दुश्मन मानते हैं। इस पर हक्कानी ने कहा कि वे अमेरिका को दुश्मन के रूप में नहीं देखते। सिद्धांतों और राजनयिक मानदंडों के आधार पर वह वाशिंगटन के साथ मजबूत संबंध बनाना चाहते हैं। हक्कानी ने आगे कहा, मैं एक छोटा सा स्पष्टीकरण देना चाहूंगा। पिछले 20 साल तक रक्षा की लड़ाई और युद्ध की स्थिति चल रही थी। जब दोहा में समझौता हुआ, तो हमने तय किया कि हम इस बारे में बात नहीं करेंगे। भविष्य में हम अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि अफगान धरती को किसी से खतरा नहीं होगा। अफगानिस्तान में महिलाओं की शिक्षा के बारे में बोलते हुए हक्कानी ने सीएनएन को बताया, देश में कोई भी नहीं है, जो महिलाओं के शिक्षा का विरोध करता हो। उन्होंने कहा कि जल्द ही लड़कियों की शिक्षा को लेकर एक अच्छी खबर आएगी। उन्होंने कहा, हम सभी मानते हैं कि शिक्षा भगवान का आशीर्वाद है। जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए जरूरी है। जैसा कि मैंने पहले बताया कि शिक्षा का विरोध कोई नहीं कर रहा है। –आईएएनएस पीके/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵