नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रही दिशा सालियान ने बिल्डिंग के कूद कर जान दे दी थी। अब इस मामने में उनके पिता ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। उनके पिता ने बॉम्बे हाईकोर्टा का रुख करते हुए शिवसेना UBT के नेता आदित्य ठाकरे पर FIR दर्ज करने की मांग की है। अब इस पूरे मामले में आदित्या ठाकरे का बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
आदित्य ठाकरे ने बताया मुद्दों से भटकाने की साजिश
दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। घटना के पांच साल बाद उन्होंने आदित्य ठाकरे पर FIR दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच CBI को ट्रांसफर करने की मांग की है। इस पूरे मामले में आदित्य ठाकरे का बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं। कभी औरंगजेब को विमर्श का मुद्दा बनाया गया तो कभी किसी और मुद्दे को। मुझे 5 साल से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है लेकिन हम इस मामले में कोर्ट में बात करेंगे।
8 जून 2020 को दिशा ने की थी आत्महत्या
8 जून 2020 को दिशा सालियान की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक दिशा सालियान अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ मलाड में पार्टी कर रही थी। तभी बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने दिशा के बॉयफ्रेंड को जानकारी दी कि दिशा बिल्डिंग से नीचे गिर गई है। उस पार्टी में आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। नारायण राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि आदित्य ठाकरे और उनके दोस्तों ने दिशा सालियान की हत्या की है। इसके बाद ही आदित्य ठाकरे पर कार्यवाई की तलवार लटकी थी।




