back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘अपराधियों की कोई जात-पात नहीं’ बिहार में बढ़ते क्राइम पर दिए बेतुके बयान पर ADG कुंदन कृष्णन ने मांगी माफी

ADG कुंदन कृष्णन ने किसानों के संदर्भ में दिए बयान को लेकर खेद जताया है। उन्‍होने माफी मांगते हुए अपना बयान सोशल मीडिया पर जारी किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कानून व्‍यवस्‍था पर लगातार सवाल उठ रहे है। तो वही, अपराधिक गतिविधियों को लेकर बीते दिनों राज्‍य के एडीजी कुंदन कृष्णन ने विवादित बयान दिया था। एडीजी के इस बयान की खूब आलोचना हुई और सरकार पर विपक्ष भी हमलावर हो गया। हालांकि, एडीजी कुंदन कृष्णन ने अब सोशल मीडिया पर अपने बेतुके बयान को लेकर माफी मांगी है।

 ADG कृष्णन ने किसानों के संदर्भ में दिए बयान को लेकर खेद जताया है। उन्‍होने माफी मांगते हुए अपना बयान सोशल मीडिया पर जारी किया है। और कहा है कि अपराधियों की कोई जात और कोई धर्म नहीं होता। मैं भी किसान परिवार से आता हूं। मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। मैं किसानों से माफी मांगता हूं।

किसानों का अपराध से कोई लेना-देना नहींः ADG

ADG कुंदन कृष्णन ने कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़ का पेश किया जा रहा है मेरा यह मतलब नहीं था कि किसी भी अपराधिक घटना में किसान भाइयों का लेना देना है। किसान हमेशा सम्मान के पात्र हैं और रहेंगे। मेरे पूर्वज भी किसान थे। मै अपने गांव और किसान समाज से आता हूं। हर घटना के पीछे अपराधी होते है और अपराधी की कोई जात-पात नहीं होती है। 

कुंदन कृष्णन ने किसानों से मांगी माफी

एडीजी कुंदन कृष्णन ने किसाने के प्रति दिए अपने इस बयान पर माफी मांगी है। उन्‍होंने कहा कि मेरे मन में किसानों के प्रति गहरा आदर का भाव है। लेकिन फिर भी मेरे बयान से किसी की ठेस पहुंची हो तो मैं खेद प्रकट करता हूं। इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। 

कुंदन कृष्णन ने दिया था ये बयान

बता दें कि, अभी हाल में ADG कुंदन कृष्णन ने यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया था कि पूरे राज्य में बढ़ते अपराध और हत्याओं में हालिया वृद्धि मानसून से पहले कृषि कार्य की कमी से जुड़ी है। 

एडीजी कृष्णन के अनुसार, बिहार में आमतौर पर अप्रैल, मई और जून के महीनों में हत्याएं ज्‍यादा होती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में, कृषक समुदायों के बेरोज़गार युवा अक्सर पैसे के लिए अपराध की ओर रुख करते हैं, जिसमें सुपारी किलिंग भी शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...