back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोएना मित्रा ने कहा- आपको कैसे पता चला कि वो डिप्रेशन थे?

कोएना मित्रा ने कहा- आपको कैसे पता चला कि वो डिप्रेशन थे? नई दिल्ली| सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से नेपोटिज्म पर बहस जारी है। इस मुद्दे को लेकर बॉलीवुड दो गुटों में बंट गया है। कंगना रनौत से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा, शेखर सुमन तक कई सेलेब्स ने नेपोटिज्म के मुद्दे पर काफी कुछ कहा। अब एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने भी नेपोटिज्म पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने मुकेश भट्ट से पूछा है कि उन्हें कैसे इस बात का अंदाजा लगा था कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे ? सुशांत के ड्राइवर से लेकर बॉडीगार्ड तक पूछताछ, कुक बोला- सारा सिस्टम मैडम करती थीं हैंडल कोएना मित्रा ने अपने इंटरव्यू में कहा है, ‘सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में अभी तक मुकेश भट्ट से पूछताछ नहीं हुई है। उन्होंने सुशांत की तुलना परबीन बाबी से की थी। मुंबई पुलिस आखिरकार उनसे पूछताछ क्यों नहीं कर रही है ? उनसे पूछना चाहिए कि आखिरकार उन्हें कैसे पता चला कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन से गुजर रहे थे ? और जब आपको इस बात का अंदाजा हो गया था तो आपने उनकी मदद क्यों नहीं की ?’ अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की वायरल हो रही फोटो कोयना मित्रा ने मुंबई पुलिस के साथ भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, “’पता नहीं क्यों वे उन चीजों को नहीं देख रहे हैं जो हम देख सकते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें पूछताछ करने की आवश्यकता है लेकिन उन्हें तलब नहीं किया गया है।” कोएना ने कंगना रनौत को सपोर्ट करते हुए आगे कहा, “मैं कंगना रनौत से पूरी तरह से सहमत हूं। यहां बहुत गुंडागर्दी है। हमारी इंडस्ट्री मे ग्रुपिज्म है। फेवरिज्म है। अगर इस बीच आप कुछ करने की कोशिश करते हो या आवाज उठाने की कोशिश करते हो तो आपको किसी न किसी तरह से चुप करा दिया जाता है।” Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

कंगना रनौत ने 2016 को किया याद, बोलीं- ‘बेहद मुश्किल दौर था, नरक बन गई थी जिंदगी…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सोशल मीडिया पर इन दिनों साल 2016 को लेकर एक ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसमें लोग...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...