नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बेंगलुरु में हुए अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में आरोपी निकिता सिंघानिया को बेंगलुरु की सिटी सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी। निकिता सिंघानिया के अलावा उनके भाई अनुराग सिंघानिया और मां निशा सिंघानिया को भी जमानत दे दी है।
बेंगलुरु पुलिस की हिरासत में थी निकिता
अतुल सुभाष की खुदकुशी के बाद निकिता सिंघानिया लोगों के आलोचनात्मक रूप से निशाने पर थी। अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को बेंगलुरू पुलिस ने गुरुग्राम से और मां निशा सिघांनिया समेत भाई अनुराग को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही तीनों पुलिस की हिरासत में थे। हालांकि आज बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें सिटी सिविल कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनी जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी। बता दें कि निकिता सिंघानिया और उनसी मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग पर अतुल सुभाष को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
अतुल सुभाष ने पत्नी निकिता पर लगाए थे सनसनीखेज आरोप
अतुल ने आत्महत्या से पहले 1 घंटे 23 मिनट का वीडियो और 24 पेज का सुसाइड नोट जारी किया था और अपनी पत्नी निकिता संघानिया और उसके भाई अनुराग और मां निशा सिंघानिया पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने सिंघानिया पर मामले को निपटाने के लिए 3 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया था। अतुल ने निकिता के पर कई तरह के फर्जी मुकदमे दर्ज कराने के आरोप लगाए थे। निकिता सिंघानिया ने अतुल पर तालाक और आप्रकृतिक संबंध को लेकर भी केस किया हुआ था जो कि बाद में वापस ले लिया था।





