back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका में लगभग 1.32 करोड़ बच्चे कोविड 19 से संक्रमित

वाशिंगटन, 18 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में साल 2020 की शुरुआत से लेकर अब तक लगभग 1.32 करोड़ बच्चे कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) और चिल्ड्रन हॉस्पिटल एसोसिएशन की ताजा रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रिपोर्ट के हवाले से कहा कि पिछले हफ्ते 93,000 से ज्यादा बच्चे कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। यह इससे पहले के दो हफ्तों की तुलना में लगभग 76 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले चार हफ्तों में 246,000 से ज्यादा बच्चे कोविड-19 से संक्रमित हुए है। रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में लगभग 5.3 मिलियन बच्चों के मामले जोड़े गए हैं। यह अमेरिका में रिपोर्ट किए गए बच्चे के मामलों में लगातार पांचवीं बढ़ोतरी है। एएपी ने कहा, यह जानना जरूरी है कि बच्चों के स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही बच्चों और युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण पर पड़ने वाले प्रभावों की पहचान करने और उन्हें संबोधित करने की आवश्यकता है। –आईएएनएस पीके/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...