back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AAP नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर ED का छापा, 5,590 करोड़ के अस्पताल घोटाले की जांच तेज

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह छापा मारा। यह कार्रवाई कथित अस्पताल निर्माण घोटाले के मामले में की गई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह छापा मारा। यह कार्रवाई कथित अस्पताल निर्माण घोटाले के मामले में की गई है।

13 ठिकानों पर रेड

ED की टीम ने सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह मामला उस समय का है जब वे दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। 5,590 करोड़ रुपये का कथित घोटाला ईडी की जांच में सामने आया कि AAP सरकार ने 2018-19 में 24 अस्पताल परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। दावा किया गया था कि 6 महीने में आईसीयू अस्पताल बनकर तैयार हो जाएंगे। अब तक केवल 50% काम ही पूरा हुआ है, जबकि 800 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। लोकनायक अस्पताल की निर्माण लागत 488 करोड़ से बढ़कर 1,135 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। आरोप है कि कई अस्पतालों का निर्माण बिना मंजूरी के ही शुरू कर दिया गया।

ACB ने दर्ज किया था केस

दिल्ली एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने जून 2024 में इस मामले में केस दर्ज किया था। आरोप था कि अस्पतालों, पॉलीक्लिनिक और आईसीयू इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में अनियमितताएं, बिना वजह देरी और फंड की हेराफेरी हुई। तय समय सीमा में एक भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ।

सत्येंद्र जैन भी जांच के घेरे में

ईडी की जांच सिर्फ सौरभ भारद्वाज तक सीमित नहीं है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की भूमिका भी इस घोटाले में जांच के दायरे में है। विजेंद्र गुप्ता की शिकायत के बाद कार्रवाई 22 अगस्त 2024 को दिल्ली विधानसभा में उस समय के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि परियोजनाओं के बजट में सुनियोजित हेरफेर किया गया। सार्वजनिक धन का दुरुपयोग और निजी ठेकेदारों के साथ मिलीभगत का आरोप भी लगाया गया। ईडी की छापेमारी के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। अगर आरोप साबित होते हैं, तो यह दिल्ली की राजनीति और AAP के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सियासी संग्राम: BJP पर जमकर बरसी AAP, बोली-डर के साए में राजधानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी ने राजधानी में बढ़ते...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...