back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीटीआई के एक मंत्री ने अविश्वास प्रस्ताव की पूर्व संध्या पर मुझे धमकी दी थी: बिलावल भुट्टो

इस्लामाबाद, 12 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने गुरुवार को दावा किया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के एक मंत्री ने उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से एक रात पहले मार्शल लॉ लागू करने की धमकी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। अविश्वास प्रस्ताव के जरिए ही एकजुट विपक्ष ने खान को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था और उसके बाद शहबाज शरीफ के नेतृत्व में नई सरकार ने कामकाज संभाला है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल असेंबली को अपने संबोधन में जरदारी ने कहा कि पीटीआई मंत्री ने उन्हें जल्दी चुनाव स्वीकार कराने पर सहमत होने को कहा था और ऐसा नहीं होने पर धमकी दी थी कि देश में मार्शल लॉ लागू कर दिया जाएगा। विदेश मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को निष्क्रिय करने की पीटीआई की बार-बार कोशिशों के बावजूद उनका प्रयास नाकाम रहा और आखिरकार अविश्वास प्रस्ताव इमरान खान को बाहर करने में सफल रहा। जरदारी ने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले और उसके बाद की घटनाओं की जांच की भी मांग की। पूर्व डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को असंवैधानिक करार दिया था और इसे 3 अप्रैल को खारिज कर दिया था। इसके बाद, खान ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को असेंबली भंग करने की सलाह दी थी, जिसका उन्होंने पालन किया। लेकिन तत्कालीन विपक्ष ने सरकार के इस कदम को रद्द करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी। जियो न्यूज ने बताया कि शीर्ष अदालत ने 7 अप्रैल को असेंबली को भंग करने के सरकार के फैसले और सूरी की ओर से संविधान के खिलाफ लिए गए फैसले पर कड़ा रुख अपनाया। सुप्रीम कोर्ट ने 9 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने को कहा था, लेकिन खान ने स्पीकर से सत्र को आगे बढ़ाने के लिए कहा था। लेकिन आधी रात के करीब, अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दे दिया। पैनल के वरिष्ठ सदस्य होने के नाते, पीएमएल-एन एमएनए अयाज सादिक ने एक सत्र की अध्यक्षता की और अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया, जिसके कारण अंतत: खान को सत्ता से बाहर कर दिया गया। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵