back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रीनगर के मुस्लिम पब्लिक स्कूल की इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के मुस्लिम पब्लिक स्कूल की इमारत में भीषण आग लग गयी है। आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके मौजूद हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के कुर्सू राजबाग क्षेत्र में आज(14 नवंबर 2024) दोपहर मुस्लिम पब्लिक स्कूल में भीषण आग लग गई। स्कूल में लगी भीषण आग के कारण बच्चों में दहशत का माहौल बन गया। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्कूली बच्चे इस घटना में बाल-बाल बच गए। मुस्लिम पब्लिक स्कूल में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके मौजूद हैं।

डिविजनल फायर ऑफिसर जोरावर सिंह का अपडेट

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीनगर मुख्यालय के डिविजनल फायर ऑफिसर जोरावर सिंह का कहना है कि हमें दोपहर 12:31 बजे आग लगने की सूचना मिली। जब हम पहुंचे तो मुस्लिम पब्लिक स्कूल की सबसे ऊपरी मंजिल आग में जलकर खाक हो गई थी। छात्रों और शिक्षकों को निकालने की प्रक्रिया चल रही थी। हमने सबसे पहले आग में कोई छात्र तो नहीं फंसा यह चेक किया, जिसके बाद हमने अपना आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन आग को ठंडा करने की प्रक्रिया में समय लगेगा, केवल ऊपरी मंजिल पर इमारत नष्ट हो गई है… आग लगने के कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शिव ठाकरे के घर में लगी आग, बिल्डिंग प्रबंधन की लापरवाही हुई उजागर बोले- 10 सेकंड तक तो कुछ समझा ही नहीं…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस फेम शिव ठाकरे मंगलवार की सुबह अपने घर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग की घटना से पूरी...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵