नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के कुर्सू राजबाग क्षेत्र में आज(14 नवंबर 2024) दोपहर मुस्लिम पब्लिक स्कूल में भीषण आग लग गई। स्कूल में लगी भीषण आग के कारण बच्चों में दहशत का माहौल बन गया। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्कूली बच्चे इस घटना में बाल-बाल बच गए। मुस्लिम पब्लिक स्कूल में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके मौजूद हैं।
डिविजनल फायर ऑफिसर जोरावर सिंह का अपडेट
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीनगर मुख्यालय के डिविजनल फायर ऑफिसर जोरावर सिंह का कहना है कि हमें दोपहर 12:31 बजे आग लगने की सूचना मिली। जब हम पहुंचे तो मुस्लिम पब्लिक स्कूल की सबसे ऊपरी मंजिल आग में जलकर खाक हो गई थी। छात्रों और शिक्षकों को निकालने की प्रक्रिया चल रही थी। हमने सबसे पहले आग में कोई छात्र तो नहीं फंसा यह चेक किया, जिसके बाद हमने अपना आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन आग को ठंडा करने की प्रक्रिया में समय लगेगा, केवल ऊपरी मंजिल पर इमारत नष्ट हो गई है… आग लगने के कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।





