back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में कोरोना के 900 नए मामले, मार्च के बाद सबसे कम

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के करीब मामले दर्ज किए गए हैं, जो मार्च के बाद से सबसे कम एक दिवसीय मामले है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। 23 मार्च को, राष्ट्रीय राजधानी में 1,100 मामले दर्ज किए गए थे। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों में करीब 900 मामले सामने आए। ताजा आंकड़ा दिल्ली सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी को धीरे-धीरे अनलॉक करने की घोषणा के एक दिन बाद आया है, जहां महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर के मद्देनजर 19 अप्रैल से सख्त लॉकडाउन है। शुक्रवार को, शहर में 1,141 नए कोरोना मामले आए थे और दैनिक सकारात्मकता दर 2 प्रतिशत से कम थी। दिल्ली के दैनिक कोविड मामलों और सकारात्मकता दर में पिछले तीन हफ्तों से गिरावट जारी है। सक्रिय मामले 15,000 से नीचे चले गए हैं और होम आइसोलेशन के तहत कोविड रोगियों की संख्या भी 7,000 से कम हो गई है। दिल्ली में 20 अप्रैल को 28,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे, जबकि उच्चतम दैनिक पॉजिटिविटी रेट 22 अप्रैल को 36 प्रतिशत से अधिक थी। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...