इस्लामाबाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 78 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक की मौत की पुष्टि हुई है। इन आंकड़ों की रिपोर्ट देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,527,326 हो गई है, जिसमें 1,493,662 ठीक हो चुके हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में पाकिस्तान में महामारी के कारण 209 मरीजों की हालत गंभीर है। पाकिस्तान का दक्षिणी सिंध प्रांत सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, जिसमें कुल 576,570 संक्रमण हैं, इसके बाद पूर्वी पंजाब प्रांत है, जिसमें अब तक 505,690 मामले दर्ज किए गए हैं। –आईएएनएस पीके/एसकेपी





