6143-new-cases-of-coron-in-assam-89-patients-died
6143-new-cases-of-coron-in-assam-89-patients-died

असम में कोरोन के 6143 नये मामले, 89 मरीजों की मौत

गुवाहाटी, 19 मई (हि.स.)। असम में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। वहीं मृतकों की संख्या में भी वृद्धि देखी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार रात को ट्वीट कर बताया है कि राज्य में एक दिन में कोरोना संक्रमिंतों की संख्या 6 हजार 143 दर्ज की गयी है। बुधवार को कुल 1 लाख 2 हजार 40 लोगों का टेस्ट किया गया। राज्य में संक्रमण की दर 6.02 फीसदी दर्ज की गयी है। राज्य में मंगलवार तक कुल 96 लाख 74 हजार 434 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर राजधानी कामरूप (मेट्रो) जिला में एक दिन में संक्रमितों की संख्या 913 दर्ज गयी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में मृतकों की कुल संख्या 89 दर्ज हुई है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 84.97 प्रतिशत हो गयी है। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की, जबकि कैबिनेट की बैठक में सबसे अधिक समय तक कोरोना संक्रमण के संबंध में चर्चा कर कई अहम निर्णय लिये गये। खासकर ऑक्सीजन उत्पादन को तेज करने के लिए कई तरह के कदम उठाने पर जोर दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in