'Fund raising campaign' for construction of Shri Ram temple will be the foremost of economic purity in the world: Champat Rai
'Fund raising campaign' for construction of Shri Ram temple will be the foremost of economic purity in the world: Champat Rai

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 'निधि संग्रह अभियान' विश्व में आर्थिक शुचिता का नजीर बनेगा : चम्पत राय

-श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने वाराणसी में अभियान के लिए की बैठक -चार लाख गांवों के 12 करोड़ परिवारों तक कार्यकर्ता घर-घर जायेंगे, स्थानीय लोगों की भी अभियान में लेंगे मदद वाराणसी, 07 जनवरी (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद(विहिप) के केंद्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने कहा कि 'मंदिर निधि संग्रह अभियान' पूरे विश्व में पारदर्शिता और आर्थिक शुचिता का नजीर बनेगा। बताया कि निधि संग्रह अभियान मकर संक्रान्ति से 42 दिन तक चलेगा। इस दौरान चार लाख गांवों में समर्पित कार्यकर्ता घर-घर, गांव-गांव तक जाएंगे। इस अभियान के तहत 11 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य है। लेकिन जिस तरह का उत्साहपूर्ण माहौल है। उम्मीद है कि हम 12 करोड़ परिवार तक भी निधि संग्रह के लिए जा सकते हैं। विहिप के केन्द्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने गुरुवार को वाराणसी में निधि संग्रह अभियान को लेकर परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मलदहिया नीलकाटेज कालोनी स्थित परिषद के काशी उत्तर जिला के कार्यालय का उद्घाटन कर उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को लेकर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 500 सालों के लम्बे संघर्ष, निरन्तर प्रयत्न, लोगों के तमाम कष्ट सहने और बलिदान के बाद यह दिन देखने को मिल रहा है। भले ही मंदिर के निर्माण के लिए सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाया है। लेकिन ट्रस्ट सरकारी नहीं है। मंदिर निर्माण व्यक्ति और व्यक्तियों के समूह से नहीं करोड़ों लोगों के अंशदान से होगा। लोगों को भी महसूस होगा कि मंदिर के निर्माण में उनका भी योगदान है। अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि दस रूपये, सौ रूपये, एक हजार रूपये के कूपन पर्याप्त मात्रा में है। इनका पूरा उपयोग होना चाहिए। जिस क्षेत्र में भी कार्यकर्ता अभियान में निकले उस क्षेत्र के स्थानीय लोगों को भी साथ रखें। ताकि उन्हें भी महसूस हो कि मंदिर के निर्माण में उनका भी योगदान है। विहिप नेता ने कहा कि एक फरवरी से कूपन से धन संग्रह अभियान चलेगा। इसमें दो-तीन टोली अधिकतम पांच टोली शामिल होगी। कार्यकर्ता जिस बाजार, कस्बा, मोहल्ला, न्यायालय में जायेंगे। अपने साथ स्थानीय लोगों की टोली भी ले जायेंगे। इससे धन संग्रह अभियान में विश्वास का वातावरण बनेगा और अविश्वास का संकट भी नहीं होगा। उन्होंने बताया कि धन संग्रह के बाद टोली को उसी दिन बैक में पैसे को जमा करना होगा। 24 से 48 घंटे के अंदर बैंक बतायेगा कि अभियान में कहां से कितना रूपया जमा हुआ है। इस कार्य के लिए तीन बैकों पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 46000 शाखा तैयार है। कार्यकर्ता नजदीकी शाखा में एकत्र चंदे को जमा करायेंगे। अगले दिन का इंतजार नही करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जिस शाखा में पैसा जमा करायेंगे फिर उसी में आगे भी पैसा जमा करना होगा। इससे समय और श्रम की बचत होगी। उन्होंने बताया कि परिषद के दिल्ली में बने कार्यालय में 17 कम्प्यूटर और 17 सीए इसकी निगरानी करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह डा.राकेश तिवारी,भाग संघ चालक वीरेन्द्र,परिषद के प्रात मंत्री आनंद सिंह,प्रांत व्यवस्था प्रमुख गौरी शंकर,सह विभाग कार्यवाह अरूण,सह अभियान प्रमुख काशी प्रांत डा. रंजना, महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह आदि भी मौजूद रहे। वाराणसी में अभियान के लिए 12 नगर कार्यालय बने निधि संग्रह अभियान में वाराणसी में 12 नगर कार्यालय बनाये गये हैं। जिला कार्यालय के संचालन में अभियान प्रमुख राजन तिवारी, सह अभियान प्रमुख सुरेन्द्र, प्रमोद राम त्रिपाठी, हिसाब प्रमुख राजन गुप्ता, सह हिसाब प्रमुख राजेश विश्वकर्मा, कार्यालय प्रमुख राकेश रंजन त्रिपाठी को बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in