back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शुरुआती चार घंटे में बंगाल में 38 फ़ीसदी वोटिंग

कोलकाता, 1 अप्रैल (हि.स.)। गुरुवार को दूसरे चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में शुरुआती घंटों में ही वोटिंग के लिए लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। शुरुआती चार घंटे में राज्य की 30 विधानसभा सीटों पर औसत वोटिंग 38 फ़ीसदी के करीब पहुंच गई है। सुबह 11:30 बजे के करीब असम में 27.45 फ़ीसदी वोटिंग हुई है, जबकि पश्चिम बंगाल में 37.42 फ़ीसदी वोटिंग हो चुकी है। सबसे अधिक वोटिंग पश्चिम मेदिनीपुर जिले में हुई है। यहां सुबह 11:30 बजे तक 41.49 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है। जबकि बांकुड़ा में 36.92 फ़ीसदी, पूर्व मेदिनीपुर में 38.27 फीसदी और दक्षिण 24 परगना में 27.05 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में दूसरे चरण का मतदान हुआ शुरू, 20 जिलों की 122 सीटों पर हो रही वोटिंग

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵