back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी एमएलसी चुनाव में 34 नामांकन निरस्त, 105 प्रत्याशी मैदान में

लखनऊ,22 मार्च (आईएएनएस)। यूपी विधान परिषद की 36 एमएलसी सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण की 30 सीटों पर दाखिल हुए 139 नामांकन पत्रों में से मंगलवार को हुई जांच में 34 नामांकन निरस्त कर दिए गए। अब कुल 105 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। गुरुवार 24 मार्च नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि है। मथुरा-एटा-मैनपुरी की दो सीटों पर सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह व राकेश यादव के पर्चे निरस्त होने के बाद यहां निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। 24 मार्च को नाम वापसी के बाद निर्विरोध चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में सबसे अधिक आठ नामांकन मेरठ-गाजियाबाद सीट पर निरस्त किये गये। जबकि पांच नामांकन बांदा-हमीरपुर सीट पर निरस्त हुए। तीन-तीन नामांकन मुरादाबाद-बिजनौर, लखनऊ, मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट पर निरस्त किये गये। अब इन 30 सीटों पर चुनाव के लिए सबसे अधिक 6-6 उम्मीदवार क्रमश: बदायूं, प्रतापगढ़, आगरा-फिरोजाबाद और मेरठ-गाजियाबाद सीट पर हैं। अलीगढ़ में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच नहीं हो सकी। दूसरे चरण की छह सीटों पर नामांकन दाखिले की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को कुल 16 नामांकन दाखिल हुए। अब तक इन छह सीटों पर कुल 25 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। इसी प्रकार रायबरेली, प्रतापगढ़, सुलतानपुर, वाराणसी, मीरजापुर-सोनभद्र, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर व पीलीभीत-शाहजहांपुर से एक-एक पर्चा मंगलवार को खारिज हो गया। सर्वाधिक सात प्रत्याशी देवरिया से हैं। इसके अलावा गोंडा में चार, फैजाबाद में पांच प्रत्याशी हैं। बस्ती-सिद्धार्थनगर, बलिया व गोरखपुर-महराजगंज में तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 को नाम वापसी का दिन है। नौ अप्रैल को सभी 36 सीटों के लिए मतदान होगा। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...