back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के फिरोजाबाद में रहस्यमय बुखार से 33 बच्चों, 7 वयस्कों की मौत

लखनऊ, 30 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पुष्टि की कि जिले में रहस्यमय डेंगू जैसे बुखार से फिरोजाबाद में 32 बच्चों और सात वयस्कों की मौत हुई है। आदित्यनाथ ने अपने सदस्यों को खोने वालों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद में 100 बिस्तरों वाले जिला अस्पताल का भी दौरा किया, जहां बीमारी के लक्षण दिखाने वाले बच्चों का इलाज किया जा रहा है। कथित तौर पर रहस्यमयी बुखार के कारण इस अस्पताल में हाल ही में कम से कम 30 बच्चों की जान चली गई। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में समर्पित कोविड-19 वार्ड इस बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए आरक्षित है। मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में वायरल फीवर के मामलों में तेजी देखी गई है, जिस कारण सरकार ने खतरे से आगाह किया है। फिरोजाबाद से भाजपा विधायक मनीष असिजा ने रविवार को दावा किया था कि पिछले हफ्ते इस बीमारी से 40 बच्चों की मौत हुई थी। इस दावे का खंडन यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने असिजा के दावों को गलत करार दिया और कहा कि उन्हें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। फिरोजाबाद के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने इस बात से इनकार किया कि यह महामारी की तीसरी लहर है। उन्होंने कहा, भारी बारिश और जलजमाव के कारण बच्चों में तेज बुखार का कारण डेंगू और मलेरिया है। स्वास्थ्य टीमों ने मरीजों का कोविड परीक्षण किया है, लेकिन वे सभी कोरोना नेगेटिव पाए गए हैं। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

बुखार में इम्यूनिटी सिस्टम स्‍ट्रांग बनाने और कमजोरी दूर करने खाएं ये पोषक चीजें, जल्‍द मिलेगा आराम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अक्सर लोग बुखार आने पर घबरा जाते हैं, लेकिन साधारण बुखार आना शरीर की सेहत के लिए अच्छा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...