29/03/2021 मुंबई, 29 मार्च (हि. स.)। महाराष्ट्र में सोमवार को राज्य में 31643 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं तथा 24 घंटे में 102 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सूबे में आज कोरोना के कुल 336584 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 46248 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 20854 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 19495189 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 2745518 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 2353307 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 54283 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का प्रमाण 85.71 फीसदी और कोरोना मौत का प्रमाण 1.98 फीसदी है। राजेश टोपे ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर




