back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 31 कुख्यात नक्सली ढेर, गृह मंत्री अमित शाह ने बताया ऐतिहासिक सफलता

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू पहाड़ पर सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। 21 दिनों का ऑपरेशन हुआ जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर के विभिन्न राज्यों में नक्सली संगठनों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाने में सफलता मिली है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टालु हिल्स (केजीएच) में सुरक्षा बल की टुकड़ी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 31 कुख्यात नक्सली मारे गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करके इस कार्रवाई की जानकारी दी है।

नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया अभियान ‘नक्सल मुक्त भारत’ एक बड़ी सफलता रही है। हाल के दिनों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह उसी का परिणाम है। अमित शाह ने अपने पोस्ट में कहा कि नक्सल मुक्त भारत के संकल्प में ऐतिहासिक सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर कर्रेगुट्टालु पहाड़ियों में चलाए गए इस अभियान को सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान बताया जा रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?


अमित शाह ने इस बारे में अपने पोस्ट में कहा है, “हमारा संकल्प नक्सल मुक्त भारत बनाने का है। इस संकल्प को ऐतिहासिक सफलता मिली है। हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टालु पहाड़ियों में छिपे 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है। इन कर्रेगुट्टालु पहाड़ियों पर कभी लाल आतंक का राज था। लाल आतंक की जड़ें यहीं थीं। हालांकि, आज हमारे भारत का तिरंगा वहां शान से लहरा रहा है। कर्रेगुट्टालु पहाड़ियों पर नक्सलियों को ट्रेनिंग दी जाती थी। हालांकि, हमारे सुरक्षा बलों ने उनकी कमर तोड़ दी है।”

21 दिन की कार्रवाई


केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “कर्रेगुट्टालू पहाड़ी पीएलजीए बटालियन 1, DKSZC, TSC और CRC जैसे प्रमुख नक्सली संगठनों का संयुक्त मुख्यालय था। यहां नक्सलियों को प्रशिक्षण देने के अलावा रणनीति बनाने और हथियार जमा करने जैसी गतिविधियां संचालित होती थीं। हमारे सुरक्षा बलों ने उनके मुख्य केंद्र पर हमला किया। यह नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन है। यह ऑपरेशन 21 दिनों तक चला। इस ऑपरेशन के दौरान 31 कुख्यात नक्सली मारे गए।”

Advertisementspot_img

Also Read:

तेलंगाना निकाय चुनाव में वोट नहीं मिले तो कांग्रेस उम्मीदवार ने हार के बाद वापस मांगे प्रेशर कुकर-पैसे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले की अश्वरावपेट नगर पालिका में निकाय चुनाव के दौरान अजीब मामला सामने आया है। वार्ड नंबर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...