नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क । । पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद हिंसा में अब तक 136 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वही, तीन की मौत होने की खबर है। क्षेत्र में हिंसा और हालातों के देखते हुए BSF ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स पहले से इलाके में तैनात है। कोलकाता हाईकोर्ट ने भी मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कड़े आदेश दिए। हिंसा का मामला कोलकाता हाईकोर्ट तक पहुंचा। बेंच ने हिंसा को रोकने में फेल होने पर बंगाल पुलिस को फटकार लगाई। बता दें कि, शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। इस विरोध प्रदर्शन में हिंसा भड़क गई। जिसमें 15 पुलिसकर्मी और 4 आम लोग घायल हुए। अब तक 136 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती
हिंसा और हालातों को देखते हुए इलाकें में 15 कंपनियों ने मोर्चा संभाला था और अब BSF की 5 कंपनियों की तैनाती कर दी है। जब हिंसा के मामला कोलकाता हाईकोर्ट पहुंता तो कोर्ट ने ही BSF तैनाती के आदेश दिए। साउथ बंगाल फ्रंटियर BSF के IG करणी सिंह शेखावत खुद मुर्शिदाबाद के ताजा हालातों का का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने DGP पश्चिम बंगाल के साथ बैठक भी की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी।
इंटरनेट बंद किया गया, 5 BSF कंपनियां तैनात
BSF के IG करणी सिंह शेखावत ने बताया कि, कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर हिंसा प्रभावित क्षेत्र में केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी गई। मै खुद हालातों का जायजा लेने पहुंचा हूं। अभी हालात सामान्य हैं, इसे देखते हुए इलाकें में BSF जवानों की तैनाती कर दी है। हालातों को काबू करने के लिए पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगे। बंगाल पुलिस की मदद के लिए हमने 5 कंपनियां भेजी हैं। BSF हर स्थिति के लिए तैयार है। हालात खराब ना हो इसके लिए इंटरनेट को भी बंद किया गया है, ताकि किसी तरह की अफवाह न फैले।
सीएम ममता बनर्जी ने लगाया अराजकता फैलाने का आरोप
आपको मालूम हो कि, पश्चिम बंगाल की मख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लागू नहीं करने की बात कहीं है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि, वे वक्फ कानून का समर्थन नहीं करती हैं। इसलिए इस कानून को बंगाल में लागू नही किया जाएगा। कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए राज्य में अराजकता फैला रहे है, लेकिन उनका मकसद पूरा नहीं होगा।





