back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में कोरोना के 294 नए मामले मिले, 494 लोगों ने दी मात

पटना, 20 जून (हि.स.)। बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान 294 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। इस दौरान 494 लोगों ने कोरोना महामारी को मात दी है। पटना में सबसे ज्यादा 48 नए मरीज मिले, जबकि दूसरे स्थान पर सहरसा रहा। यहां 23 नए मरीजों की पहचान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार देर शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 1,06,662 सैम्पल की जांच हुई है। अब तक कुल 7,06,955 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 3188 है। राज्य में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 98.23 है। राज्य के तीन जिलों में आज एक भी कोरोना मरीज नहीं मिले हैं, जबकि 35 जिलों में 50 से नीचे मरीजों की संख्या रही। अब तक इस महामारी से बिहार में 9,550 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले पटना में 2,318 लोगों की जान इस महामारी से जा चुकी है। दूसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर रहा, जहां 616 लोग इस बीमारी से मौत के गाल में समा गए। हिन्दुस्थान समाचार /गोविन्द

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...